गोस्वामी समाज के लिए सूचनार्थ प्रकाशित : -

आदि जगतगुरु शंकराचार्य जी को कोटि - कोटि प्रणाम

गोस्वामी समाज हिंदुस्तान

My photo
सादर ॐ नमो नारायण... यह ब्लॉग समस्त गोस्वामी बन्धुवों को समर्पित है, हमारी आकांक्षा है की इस माध्यम से हम अपने सामजिक गतिविधियों एवं सूचनाओ को आपस में प्रचारित करें जिस से हम वृहत गोस्वामी समाज के रूप में संगठित हो सकें ! उम्मीद है आप सभी गोस्वामी जन इस सारगर्भित सन्देश को समझते हुए अपने सामजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे..! इसी आशा और विश्वास के साथ प्रतीक्षारत...! भष्म भूषण : गोस्वामी समाज हिंदुस्तान

My Blog List

Tuesday, 27 December 2011

श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन...



सादर ॐ नमो नारायण,

बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है की भगवान लीलारस सिन्धु श्री राधे कृष्ण की महती अनुकम्पा से हमारे ग्राम - हिन्छापुर (हिन्छापुरी) जिला- बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में गोस्वामी परिवार के द्वारा " श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ " का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2012 से 1 फरवरी 2012 तक निर्धारित किया गया है!
इस पावन ज्ञान यज्ञ के आचार्य सुमधुर वाणी के वरदानी धनी प्रवचनकर्ता पंडित श्री "सुशील राधेय शर्मा" जी  (कोंगीय खुर्द वाले ) एवं परायणकर्ता पंडित नन्द प्रसाद दुबे जी रहेंगे ! 

अतः इस पावन यज्ञ एवं भागवत भागीरती में गोता लगाकर अपने देव दुर्लभ मानव जीवन को धन्य बनावें  
आप सभी श्रद्धालु जनों का कोटि-कोटि स्वागत है !
सादर धन्यवाद !!!

"कथा समय सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक एवं दोपहर 2:30  बजे से 5:30  बजे तक "
 कथा स्थल - " गोस्वामी बाड़ा " ग्राम हिन्छापुर, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 
 
 विनीत -गोस्वामी परिवार हिन्छापुर


प्राप्त निमंत्रण पत्र के आधार पर प्रकाशित..
आप भी सामाजिक गतिविधियों व सूचनाएं भेज सकते
info,goswami.samaj @gmail.com